Posts

Showing posts from September, 2019
Image
शनिदेव न्याय के देवता    शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शास्त्रों में शनिदेव का न्याय चक्र सर्वोपरि है। अगर किसी के कुण्डली में शनि की दषा लग रही है तो इसका अर्थ यह है कि हमें अपने कार्मो का दण्ड मिल रहा है।    जातक को न्याय के देवता शनिदेव  की अराधना करनी चाहिए। इसके पश्चात  कर्मो के प्रति क्षमायाचना करें। शनि  की दशा शुरू  होने पर काली वस्तुओं का दान एवं काले तिल सरसों के तेल का दीपक में काले तिल डालकर प्रज्जवलित करें।    अगर आपका व्यापार है तो अपने कर्मचारियों को परेशान  न करें। किसी संस्था में आप कार्यरत है तो अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें।     शनिवार को मजदूरों को नमकीन खिलाने से शनि देव  प्रसन्न होते है। निर्धनों को काली वस्तुओ का दान करने से भी शनिदेव अतिशीघ्र ही  प्रसन्न हो जाते है।